Breaking
कलमी मोड़: जहाँ थमने का नाम नहीं ले रहे हादसे, PWD की लापरवाही से फिर टली बड़ी अनहोनी सीएम ने लॉन्च किया गौमाता पर बनी पहली फिल्म गोदान का  ट्रेलर,छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घ... Annual function वार्षिक दिवस समारोह 2025 se 26 new India public School Madhopali  sarangarh Chhattis... अरुण मालाकार बने किसानों की मज़बूत आवाज़…साय सरकार से समय सीमा बढ़ाने व सभी किसानों से धान खरीदी की ... भव्य कलश यात्रा के श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ SIP अबेक्स अर्थमेटिक जीनियस 2025 में सारंगढ़ के दिव्यांश व रुद्रांश का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्... ट्रैफिक मितानों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, हादसों में अब मौके पर ही मिलेगा फर्स्ट ऐड, पढ़े पूरी खब... केपी हायर सेकेंडरी स्कूल बांधपाली में धूमधाम से मनाया गया आनंद मेला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, नगरी विकासखंड में तीन फ़र्मो को किया गया सी... CG ब्रेकिंगः महासमुंद जिले में धान खरीदी में सख्ती, कलेक्टर के औचक निरीक्षण में दो अधिकारी निलंबित, ...

सीएम ने लॉन्च किया गौमाता पर बनी पहली फिल्म गोदान का  ट्रेलर,छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

सीएम ने लॉन्च किया गौमाता पर बनी पहली फिल्म गोदान का  ट्रेलर,छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
खबर 24×7 एक्सप्रेस
सीएम ने लॉन्च किया गौमाता पर बनी पहली फिल्म गोदान का  ट्रेलर,छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
खबर 24×7 एक्सप्रेस January 27, 2026

6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
 

मख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने गौमाता पर बनी पहली फिल्म-‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गौमाता ना सिर्फ आध्यात्मिक रूप से पूजनीय हैं बल्कि गाय का आर्थिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत महत्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म-‘गोदान’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने फिल्म-‘गोदान’ के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में गौ संवर्धन के लिए बहुत कार्य हो रहा है। गौशाला में गायों के चारा के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए किया गया है साथ ही गौशाला को अब 25 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गोधाम भी बनाए जा रहे हैं जहां घुमंतू गौवंश की उचित देखभाल की जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मान्यता है कि गौमाता में 33 कोटि देवी- देवताओं का वास रहता है। हर अनुष्ठान से पहले पंचगव्य का उपयोग किया जाता है। ये बहुत खुशी की बात है कि गौमाता पर केंद्रित पहली फिल्म-‘गोदान’ का आज ट्रेलर लॉन्च किया जा रहा है। इस फिल्म के माध्यम से सभी को गौमाता के महत्व को और बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। मैं इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमें गौमाता के महत्व के प्रति जन-जन को जागरूक करना है। गाय के गोबर से बनी जैविक खाद ही ऑर्गेनिक खेती का आधार है। दो घंटे 9 मिनट की इस फिल्म के माध्यम से गौ संवर्धन का संदेश दर्शकों तक पहुंचेगा। फिल्म का माध्यम एक बहुत सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा एक बड़े दर्शक वर्ग तक सकारात्मक संदेश को पहुंचाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने फिल्म के पोस्टर तथा गीत ‘ गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों’ का भी लॉन्च किया। उन्होंने पंचगव्य उत्पाद के गिफ्ट पैक का भी विमोचन किया। गौमाता की महत्ता को अभिव्यक्त करने वाली कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस की फिल्म गोदान 6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

घनश्याम साहू कि खबर 24×7 एक्सप्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ से