घनश्याम साहू
31 मार्च 2026

छात्रावास की व्यवस्थाओं से लेकर नरेगा और पीएम आवास की प्रगति का अवलोकन, लापरवाही पर सख्त
कन्या छात्रावास में छात्राओं से सीधा संवाद, बाउंड्री वॉल और मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश
सारंगढ़-बिलाईगढ़।कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने ग्राम छोटे लेंधरा का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास, मनरेगा कार्य और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्राम लेंधरा में संचालित 45 सीटर प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से बातचीत की और उनकी पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान छात्रा प्रिया ने पुलिस बनने की इच्छा जताई। कलेक्टर ने बच्चों से परीक्षा की तैयारी और अन्य सुविधाओं की स्थिति भी जानी। छात्राओं ने छात्रावास में बाउंड्री वॉल की कमी की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान किचन रूम में पीडीएस से मिलने वाले चावल की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही खिड़कियों में जालीदार पर्दे लगाने के निर्देश छात्रावास अधीक्षिका गायत्री टंडन को दिए गए। कलेक्टर ने छात्राओं के कमरों का निरीक्षण कर पंखा और बिजली व्यवस्था की भी जानकारी ली। इस दौरान छात्रावास में पोताई का कार्य प्रगति पर पाया गया।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों की भी समीक्षा की। यहां कुल 115 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें से 83 पूर्ण हो चुके हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 13 हितग्राही आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिस पर कलेक्टर ने उनका पंचनामा कर निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मनरेगा से 300 मीटर नाला निर्माण प्रगति पर, 1600 एकड़ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा केडार डेम का पानी
कलेक्टर ने छोटे लेंधरा में मनरेगा के तहत बन रही 300 मीटर लंबी नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस नाला के माध्यम से केडार नहर से सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा, जिससे लगभग 1600 एकड़ क्षेत्र में किसानों को लाभ मिलेगा।
घनश्याम साहू कि खबर 24×7 एक्सप्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ से
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
