
सारंगढ़ के होनहार छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ के कक्षा पहली के छात्र दिव्यांश बरिहा ने मात्र 10 मिनट में 142 गणितीय प्रश्नों को हल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांश बैगीनडीह सालर निवासी आनंद बरिहा एवं डॉ. पुष्पा बरिहा के पुत्र हैं तथा वे सारंगढ़ अंचल के सामाजिक कार्यकर्ता रामलाल बरिहा के पौत्र भी हैं।
वहीं कक्षा पांचवीं के स्तर पर मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल, सारंगढ़ के छात्र रुद्रांश निर्मलकर ने 10 मिनट में 169 गणितीय प्रश्नों का सही समाधान कर द्वितीय स्थान हासिल किया। रुद्रांश रानीसागर निवासी टाकेश्वर निर्मलकर एवं रोशनी निर्मलकर के पुत्र हैं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिव्यांश बरिहा एवं रुद्रांश निर्मलकर का चयन चौथे राउंड, यानी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 1 फरवरी को चेन्नई में आयोजित होगी, जिसमें देश के सभी राज्यों के प्रतिभागी छात्र भाग लेंगे।
विशेष बात यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ इसरो, श्रीहरिकोटा में अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण को प्रत्यक्ष देखने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।
इस उपलब्धि पर डॉ. पुष्पा बरिहा ने दोनों प्रतिभावान छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र में इन बच्चों की सफलता से शिक्षा जगत एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।
घनश्याम साहू कि खबर 24×7 एक्सप्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ से
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
