13 जनवरी 2026

महासमुंद, 12 जनवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर चल रही एक पिकअप वाहन में अचानक आग भड़क उठी। वाहन में रखे कमर्शियल गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गए और एक के बाद एक जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने पुलिस और प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।
यातायात व्यवस्था में बदलाव
एएसपी प्रतिभा पांडे तिवारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डाइवर्ट कराया जाए। इसके चलते एनएच-53 पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से नियंत्रित की गई।फायर सेफ्टी के लिए बाहरी मदद
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसी राज्य उड़ीसा के सोहेला जिले से फायर सेफ्टी सहायता मांगी गई। साथ ही रायपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी मौके के लिए तलब किया गया, ताकि आग पर जल्द काबू पाया जा सके।
घनश्याम साहू कि खबर सारंगढ़
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
