
Type and hit enter…
Search
देश-विदेश
छत्तीसगढ़
राजधानी
रायगढ़
सारंगढ़-बिलाईगढ़
क्राईम न्यूज
मनोरंजन
राजनीति
विविध
ई-पेपर
Copyright 2021 – All Right Reserved
Home रायगढ़ प्रेसिडेंट कप SCL में रायगढ़ ने बरमकेला को दी शिकस्त 10 जनवरी को होगा ग्रामीण टेनिस स्पर्धा का समापन 15 जनवरी से ड्यूस बॉल स्पर्धा का होगा शुभारंभ 28 जनवरी से अंतर्राज्यीय टेनिस स्पर्धा का होगा शुभारंभ विभागीय मैचों में पुलिस एकादश व विद्युत विभाग फाइनल में पहुंचा
रायगढ़
प्रेसिडेंट कप SCL में रायगढ़ ने बरमकेला को दी शिकस्त 10 जनवरी को होगा ग्रामीण टेनिस स्पर्धा का समापन 15 जनवरी से ड्यूस बॉल स्पर्धा का होगा शुभारंभ 28 जनवरी से अंतर्राज्यीय टेनिस स्पर्धा का होगा शुभारंभ विभागीय मैचों में पुलिस एकादश व विद्युत विभाग फाइनल में पहुंचा
written by P. R. Rajak Chief Editor January 6, 2026 0 comment
प्रेसिडेंट कप SCL में रायगढ़ ने बरमकेला को दी शिकस्त
10 जनवरी को होगा ग्रामीण टेनिस स्पर्धा का समापन
15 जनवरी से ड्यूस बॉल स्पर्धा का होगा शुभारंभ
28 जनवरी से अंतर्राज्यीय टेनिस स्पर्धा का होगा शुभारंभ
विभागीय मैचों में पुलिस एकादश व विद्युत विभाग फाइनल में पहुंचा
सारंगढ़ / सारंगढ़ खेल भाटा स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट के महाकुंभ “प्रेसिडेंट कप SCL” में ग्रामीण/शहरी स्तरीय स्पर्धा में रायगढ़ ने बरमकेला नप को शिकस्त दी तो वहीं विभागीय मैचों के आयोजन में पुलिस एकादश और विद्युत विभाग ने शिक्षा, कृषि, जनपद, हॉस्टल, स्वास्थ्य विभाग जैसी टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण अंतर राज्य स्तरीय स्पर्धा जो की 28 जनवरी को शुभारंभ होगी। उसके पूर्व ड्यूस बाल स्पर्धा का आयोजन प्रारम्भ होगा।
आज के रोमांचक मुकाबले में बरमकेला नप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 68 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे रायगढ़ ने अंतिम ओवर के चार गेंद पर पांच रन शेष होने पर चौका जड़कर पूरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज के मैन ऑफ द मैच रहे भावेश रायगढ़ को वरिष्ठ खिलाड़ी मुकेश यादव एवं समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जाटवर ने प्रतीक चिन्ह बैठकर सम्मानित किया। मैच के संयोजक गोल्डी नायक, स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता अश्विनी चंद्र, त्रिलोक मैत्री, शैलेंद्र जी, सचिव शाहजहां बेग व इमरान खान, रामसिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष, छोटी ग्राउंड प्रभारी धनेश भारद्वाज, अंपायर गब्बर व जितेश मैत्री स्कोरर इराक टांडे पिच मास्टर दौलत पटेल ने विजयी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
