
सारंगढ़ । जिले में प्रमुख रेत घाट जशपुर , दहिदा में लग भग 200 ट्रैक्टर व हाइवा रेत निकलता है । इस हिसाब से यहाँ कम से कम 1.5 लाख क्युबिक मीटर का माइनिंग प्लान प्रतिवर्ष स्वीकृत करना उचित प्रतित होता है। इन दोनो प्रमुख घाटों मे लगभग दस मीटर गहराई तक रेत उपलब्ध है, जिसे 30000 x 5 मीटर = 1.5 लाख क्युबिक मीटर प्रतिवर्ष मशीनों के द्वारा खनन किया जा पाना आसान प्रतीत होता है। जिपं सभापति हरिहर जायसवाल ने कहा कि – इन रेत घाटों में कम से कम 1.5 लाख क्युबिक मीटर प्रतिवर्ष का खनन प्लान स्वीकृत कर सरकार के राजस्व में उचित आवक वृद्धि सुनिश्चित करने में सहभागिता प्रदान करें । जपं सभापति डॉ हरिहर जायसवाल द्वारा ज्ञापन प्रेषित की गई है , जिसमें खनन मंत्री खनिज विभाग विष्णु देव साय, जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ , अध्यक्ष सौरभ सिंह खनिज विकास निगम, जिपं अध्यक्ष, संजय भुषण पाण्डे , रजत बंसल माइनिंग डायरेक्टर को भेजा गया है ।
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
