
कलेक्टर ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक लेकर कार्य सौंपा*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस की तैयारी, चाक चौबंध व्यवस्था के लिए जिले के अधिकारियों का बैठक लिया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से उनके कार्य के संबंध में दायित्व और कार्य विभाजन कर गरिमा अनुरूप उस कार्य को अच्छे ढंग से करने के लिए चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के प्रभारी अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। यह देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्था का गौरवान्वित दिवस है। इसको राष्ट्रीय गरिमा, देशभक्ति, बच्चों के उल्लास, जन जन की खुशियाँ के अनुरूप आयोजन करने का अवसर है। इसे सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और स्वप्रेरणा से समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
26 जनवरी के पूरे कार्यक्रम के लिए सीईओ इंद्रजीत बर्मन को नोडल अधिकारी, झांकी और पुरस्कार वितरण हेतु डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू को और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में वन विभाग को जिप्सी वाहन, पुलिस विभाग को ध्वजारोहण, परेड की सलामी, एसडीएम एवं तहसीलदार को कानून व्यवस्था, महिला एवं बाल विकास विभाग को रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग को, जनसंपर्क विभाग को मुख्यमंत्री जी का सन्देश लाना, फोटोग्राफी, पत्रकार आमंत्रण, मुख्य विभागों से थीम धरती आबा, धान के बदले अन्य फ़सल, कृत्रिम गर्भाधान आदि पर केंद्रित झांकी प्रदर्शन, एम्बुलेंस, यातायात, विद्युत, साउंड सिस्टम, सत्कार, पेयजल, साज सज्जा, आमंत्रण कार्ड छपाई आदि के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य सौंपा गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक विभाग के 3 कर्मचारियों और समाजसेवियों को पुरस्कार दिया जायेगा।
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
