Breaking
माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।

---"> कोशिर छोटे  में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई —  👇

-- घनश्याम साहू khabr 24X7 express...
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा ग्राम छोटे लेंधरा का औचक निरीक्षण देश के 20 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का फ्... ट्रैफिक जांच जारी, 21 प्रकरण में 15 हजार की चालानी कार्यवाही सारंगढ़ में कुदरत का कहर” झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले..मौसम हुआ सुहाना पर किसानों के माथे पर खिंची च... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पत्रकारों को बड़ी सौगात, पत्रकार भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत खराब सड़कों से मिलेगी राहत! सिघनपुर–नौरंगपुर मार्ग होगा पक्का, ग्रामीणों की मांग पर लगी मुहर,,,करोडो... 26 फरवरी 2026 के रात को ग्राम परसाडीह में फिर किया गया बच्चा चोरी का प्रयास ,मां के देखते ही चीख पुक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी कोरबा में वृक्षारोपण, वॉकथॉन एवं शपथ ग्रहण का आयोजन….

खबर Express कोरबा – एनटीपीसी कोरबा में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल वृक्षारोपण अभियान, वॉकथॉन तथा सामूहिक पर्यावरण शपथ का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व  बिभास घटक, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) ने किया।

इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की थीम के अनुरूप, यह कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने एवं संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने हेतु आयोजित किया गया।

दिन की शुरुआत वॉकथॉन से हुई, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हरित भविष्य की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। इसके पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संयंत्र परिसर एवं आस-पास के हरित क्षेत्रों में अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

बिभास घटक ने अपने संबोधन में कहा, “पर्यावरणीय स्थिरता एनटीपीसी की संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। आज के इस आयोजन के माध्यम से हम एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में अपने संकल्प को और दृढ़ करते हैं।”

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण शपथ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

एनटीपीसी कोरबा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की हरित ऊर्जा, सामाजिक सहभागिता और पारिस्थितिकीय उत्तरदायित्व के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक रहा।

GHANSHYAM SAHU
Latest posts by GHANSHYAM SAHU (see all)