Breaking
कलमी मोड़: जहाँ थमने का नाम नहीं ले रहे हादसे, PWD की लापरवाही से फिर टली बड़ी अनहोनी सीएम ने लॉन्च किया गौमाता पर बनी पहली फिल्म गोदान का  ट्रेलर,छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घ... Annual function वार्षिक दिवस समारोह 2025 se 26 new India public School Madhopali  sarangarh Chhattis... अरुण मालाकार बने किसानों की मज़बूत आवाज़…साय सरकार से समय सीमा बढ़ाने व सभी किसानों से धान खरीदी की ... भव्य कलश यात्रा के श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ SIP अबेक्स अर्थमेटिक जीनियस 2025 में सारंगढ़ के दिव्यांश व रुद्रांश का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्... ट्रैफिक मितानों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, हादसों में अब मौके पर ही मिलेगा फर्स्ट ऐड, पढ़े पूरी खब... केपी हायर सेकेंडरी स्कूल बांधपाली में धूमधाम से मनाया गया आनंद मेला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, नगरी विकासखंड में तीन फ़र्मो को किया गया सी... CG ब्रेकिंगः महासमुंद जिले में धान खरीदी में सख्ती, कलेक्टर के औचक निरीक्षण में दो अधिकारी निलंबित, ...

एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए 11 विद्युतकर्मियों को दी गई भावपूर्ण विदाई….

खबर Express/कोरबा – हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से मई माह में 11 विद्युत कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। इन विद्युतकर्मियों में वरिष्ठ पर्यवेक्षक शिवप्रसाद, कनिष्ठ पर्यवेक्षक दिलहरण लाल, ललित मोहन नायक, लक्ष्मी कुमार चंद्रा, समेलाल गोड़, बड़वंत राव, गुरूचरण चंद्रा, शिव कुमार साहू, लोकनाथ चंद्रा, सिविल परिचारक श्रेणी-दो जगत राम राठौर और कक्षसेविका लक्ष्मी बाई यादव शमिल हैं।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिन्ह व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम के गुप्ता, पी के स्वैन और एससी पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।