Breaking
माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।

---"> कोशिर छोटे  में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई —  👇

-- घनश्याम साहू khabr 24X7 express...
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा ग्राम छोटे लेंधरा का औचक निरीक्षण देश के 20 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का फ्... ट्रैफिक जांच जारी, 21 प्रकरण में 15 हजार की चालानी कार्यवाही सारंगढ़ में कुदरत का कहर” झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले..मौसम हुआ सुहाना पर किसानों के माथे पर खिंची च... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पत्रकारों को बड़ी सौगात, पत्रकार भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत खराब सड़कों से मिलेगी राहत! सिघनपुर–नौरंगपुर मार्ग होगा पक्का, ग्रामीणों की मांग पर लगी मुहर,,,करोडो... 26 फरवरी 2026 के रात को ग्राम परसाडीह में फिर किया गया बच्चा चोरी का प्रयास ,मां के देखते ही चीख पुक...

प्रभारी मंत्री देवांगन ने किया रुद्राक्ष पौधे का रोपण, छात्र-छात्राओं व किसानों को किया प्रोत्साहित….

खबर Express/रायपुर – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री  लखन लाल देवांगन ने लोरमी विकासखण्ड ग्राम कोतरी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने की अपील की। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत लोरमी विकासखंड के ग्राम कोतरी स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

प्रभारी मंत्री  देवांगन ने इस अवसर पर किसानों के समूहों एवं विद्यार्थियों को निःशुल्क पौधों का वितरण किया और उन्हें अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा उनकी देखरेख करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है, और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। मंत्री श्री देवांगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की जानकारी देते हुए सभी लोगों से इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनसामान्य से इसे एक आंदोलन के रूप में अपनाने की बात कही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पांडेय, डीएवी स्कूल के प्राचार्य मंडन, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

GHANSHYAM SAHU
Latest posts by GHANSHYAM SAHU (see all)