खबर expres :- प्रदेश के वाणिज्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन शुक्रवार 09 मई को शाम 4 बजे नगर निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन के अंतर्गत 01 करोड़ 18 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन करेगें। इनमें ओमफ्लैट के सामने डिंगापुर सामुदायिक भवन के पास कोसाबाड़ी जोन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 32 (पूर्व वार्ड) अंतर्गत मेन रोड़ से सामुदायिक भवन तक सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण लागत राशि 14 लाख रूपए, बैगीनडभार बस्ती में कलेक्ट्रेट एटीएम तक पेवर ब्लॉक बिछाने का निर्माण कार्य स्वीकृति राशि 36 लाख रूपए, डिंगापुर भगत समाज मुक्तिधाम में बॉड्री वाल निर्माण लागत 10 लाख रूपए, चंद्रभूषण घर से लल्लन वर्मा घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 7 लाख रूपए, शासकीय उच्चतर माध्यमिक पीडब्ल्यूडी रामपुर कोरबा में साईकल स्टैंड का निर्माण स्वीकृत राशि 6.30 लाख रूपए का भूमिपूजन करेंगे।
उद्योग मंत्री देवांगन शाम 05 बजे कोरबा के गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड जगन्नाथ मंदिर के पास भूमिपूजन कार्य में शामिल होंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 31 (पूर्व वार्ड) शांति विहार मोहल्ला में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 12 लाख, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल दादरपुर में सायकल स्टैंड का निर्माण कार्य राशि 6.30 लाख, खरमोरा रूद्र नगर नचेनदास साहू के घर से बसंत खरे तक, चेतन श्रीवास घर से मनोज पटेल घर तक एवं देव जायसवाल घर से पाल सिंह कंवर घर तक पीव्हीसी पाईप लाईन बिछाने का कार्य स्वीकृत राशि 12.19 लाख रूपए, गोकुलनगर हाउसिंग बोर्ड जगन्नाथ मंदिर के पास शेड एवं आहर्ता निर्माण स्वीकृत राशि 5 लाख रूपए शामिल है। इसके पहले मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे ट्रांसपोर्ट (टीपी) नगर जोन कार्यालय में सुशासन तिहार 2025 समाधान शिविर में सम्मिलित होेंगे।
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
