Breaking
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा ग्राम छोटे लेंधरा का औचक निरीक्षण देश के 20 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का फ्... ट्रैफिक जांच जारी, 21 प्रकरण में 15 हजार की चालानी कार्यवाही सारंगढ़ में कुदरत का कहर” झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले..मौसम हुआ सुहाना पर किसानों के माथे पर खिंची च... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पत्रकारों को बड़ी सौगात, पत्रकार भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत खराब सड़कों से मिलेगी राहत! सिघनपुर–नौरंगपुर मार्ग होगा पक्का, ग्रामीणों की मांग पर लगी मुहर,,,करोडो... 26 फरवरी 2026 के रात को ग्राम परसाडीह में फिर किया गया बच्चा चोरी का प्रयास ,मां के देखते ही चीख पुक... ऐसा कलेक्टर पहली बार: ग्राम सांकरा की रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं…प्रशासन अब दफ्तरों... ज्योतिर्लिंग के दर्शन में पहुंचे नवरंगपुर अमझर की युवा टोली छत्तीसगढ़:चावल उत्सव 20 फरवरी से, खाद्य विभाग ने दी जानकारी…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 19 फरवरी तक स्कूलों में आधार कैंप | 5 से 15 वर्ष के बच्चों का होगा पंजीयन और बायोमेट्रिक अपडेट

5 से 15 वर्ष के बच्चों का बनेगा आधार कार्ड सारंगढ़ बिलाईगढ़, मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीसी के माध्यम से जिले में आधार सेचुरेशन के […]

ग्राम पंचायत बार में फर्जी प्रस्ताव का आरोप, 2 मेगावाट सोलर पावर प्लांट की अनुमति पर उठे सवाल

बरमकेला (सारंगढ़-बिलाईगढ़)।
ग्राम पंचायत बार में 2 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट की स्थापना को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच, उपसरपंच एवं सचिव द्वारा बिना पंचों और ग्राम सभा की जानकारी व सहमति के फर्जी तरीके से प्रस्ताव पारित कर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत बैठक में प्रस्ताव क्रमांक 1 में केवल मानदेय राशि आहरण पर चर्चा हुई थी, जबकि प्रस्ताव क्रमांक 2 में सोलर पावर प्लांट को लेकर किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं हुई। इसके बावजूद बाद में प्रस्ताव पंजी में प्रस्ताव क्रमांक 2 दर्ज कर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इसी तरह 13 नवंबर 2025 को ग्राम सभा की बैठक आहूत किए बिना ही कार्यवाही पंजी में औद्योगिक प्रयोजन हेतु 2 मेगावाट सोलर पावर प्लांट स्थापना संबंधी और बायोमास पेटेलट का प्रस्ताव दर्ज किए जाने का आरोप है जो की पुरा फर्जी है 17/10/2025 का सोलर का आवेदन जब 13/11/2025 को आया तो 17/10/2025 को कैसे प्रस्ताव पारित हुआ ये संदेह मे है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले ही जनपद पंचायत बरमकेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की गई थी, जिस पर जांच समिति गठित कर जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में भी यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित तिथियों पर ग्राम सभा की सूचना पंजी में कोई प्रविष्टि नहीं है और प्रस्ताव बिना विधिवत चर्चा के दर्ज किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों को विषय की जानकारी नहीं दी गई और बाद में हस्ताक्षर कराए गए।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार 16 एवं 20 जनवरी 2026 को पंचायत भवन जाकर अभिलेखों का परीक्षण किया गया, जिसमें प्रस्तावों की प्रक्रिया संदिग्ध पाई गई। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि दिनांक 17.10.2025 के प्रस्ताव क्रमांक 2 तथा दिनांक 13.11.2025 के प्रस्ताव क्रमांक 1 एवं 2 को निरस्त किया जाए।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि निर्माण कार्य पर रोक लगाने हेतु आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने, दोषी सरपंच, सचिव एवं उपसरपंच के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। मामले ने पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घनश्याम साहू कि खबर 24×7 एक्सप्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ से

कलमी मोड़: जहाँ थमने का नाम नहीं ले रहे हादसे, PWD की लापरवाही से फिर टली बड़ी अनहोनी

सारंगढ़ – बिलाईगढ़कलमी मोड़: जहाँ थमने का नाम नहीं ले रहे हादसे, PWD की लापरवाही से फिर टली बड़ी अनहोनीखबर 24×7 एक्सप्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ घनश्याम […]

सीएम ने लॉन्च किया गौमाता पर बनी पहली फिल्म गोदान का  ट्रेलर,छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म सीएम ने लॉन्च किया गौमाता पर बनी पहली फिल्म गोदान का  ट्रेलर,छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने […]

Annual function वार्षिक दिवस समारोह 2025 se 26 new India public School Madhopali  sarangarh Chhattisgarh घनश्याम साहू  खबर 24×7 एक्सप्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ 21 जनवरी 2026

न्यू इंडिया पब्लिक स्कूल माधोपाली में वार्षिक दिवस समारोह 2026 का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया इस अवसर पर […]

अरुण मालाकार बने किसानों की मज़बूत आवाज़…साय सरकार से समय सीमा बढ़ाने व सभी किसानों से धान खरीदी की उठाई मांग..

घनश्याम साहू 21 जनवरी 2026 सारंगढ़ | जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं किसानों के हितैषी नेता अरुण मालाकार ने प्रदेश की साय […]

भव्य कलश यात्रा के श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ

सारंगढ़ बिलाईगढ़। खबर 24×7 एक्सप्रेस जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत कोशिर छोटे में आज 20जनवरी मंगलवार को कलश यात्रा के साथ मंगलाचरण कथा आरंभ 21 […]

SIP अबेक्स अर्थमेटिक जीनियस 2025 में सारंगढ़ के दिव्यांश व रुद्रांश का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन… 20 जनवरी 2026 खबर 24×7 एक्सप्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ घनश्याम साहू

सारंगढ़ के होनहार छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ के कक्षा पहली के छात्र दिव्यांश […]

ट्रैफिक मितानों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, हादसों में अब मौके पर ही मिलेगा फर्स्ट ऐड, पढ़े पूरी खबर,,,,,,, 20जनवरी 2026

स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी ने पुलिस कर्मियों को दी प्राथमिक उपचार की विशेष ट्रेनिंग सारंगढ़। खबर 24×7 एक्सप्रेस सारंगढ़ जिले मे बढ़ते सड़क हादसों […]

केपी हायर सेकेंडरी स्कूल बांधपाली में धूमधाम से मनाया गया आनंद मेला

दिनांक 17 1 2026 खबर 24×7 एक्सप्रेस आनंद मेला का आयोजन स्कूल में आनंद मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन […]