Breaking
माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।

---"> कोशिर छोटे  में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई —  👇

-- घनश्याम साहू khabr 24X7 express...
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा ग्राम छोटे लेंधरा का औचक निरीक्षण देश के 20 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का फ्... ट्रैफिक जांच जारी, 21 प्रकरण में 15 हजार की चालानी कार्यवाही सारंगढ़ में कुदरत का कहर” झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले..मौसम हुआ सुहाना पर किसानों के माथे पर खिंची च... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पत्रकारों को बड़ी सौगात, पत्रकार भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत खराब सड़कों से मिलेगी राहत! सिघनपुर–नौरंगपुर मार्ग होगा पक्का, ग्रामीणों की मांग पर लगी मुहर,,,करोडो... 26 फरवरी 2026 के रात को ग्राम परसाडीह में फिर किया गया बच्चा चोरी का प्रयास ,मां के देखते ही चीख पुक...

अरुण मालाकार बने किसानों की मज़बूत आवाज़…साय सरकार से समय सीमा बढ़ाने व सभी किसानों से धान खरीदी की उठाई मांग..

घनश्याम साहू 21 जनवरी 2026

सारंगढ़ | जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं किसानों के हितैषी नेता अरुण मालाकार ने प्रदेश की साय सरकार पर किसानों की उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्वयं को किसान हितैषी बताने वाली सरकार में आज किसान अपनी मेहनत की फसल बेचने के लिए समितियों के चक्कर काटने को मजबूर है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों का धान अब तक नहीं बिक पाया है।
अरुण मालाकार ने बताया कि धान खरीदी की समय-सीमा समाप्त होने में अब सप्ताह भर से भी कम समय शेष है, लेकिन जिले में 30 प्रतिशत से अधिक किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। मौजूदा हालात में किसान भारी अव्यवस्था, प्रशासनिक दबाव और अनिश्चितता का सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान को शुरू से अंत तक परेशानियों से जूझना पड़ता है। पहले खाद, बिजली और पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है, फिर कड़ी मेहनत से फसल तैयार कर जब किसान समितियों में धान बेचने पहुंचता है तो वहां भी उसे अपमान और परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अरुण मालाकार ने चिंता जताते हुए कहा कि इस समय किसान गहरे असमंजस में है कि उसकी फसल बिकेगी भी या नहीं, क्योंकि अभी तक कई किसानों को टोकन तक नहीं मिला है, जबकि धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है।
किसानों के पक्ष में मजबूती से खड़े होते हुए अरुण मालाकार ने साय सरकार से मांग की कि धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई जाए तथा प्रदेश के सभी किसानों से बिना भेदभाव धान खरीदा जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल सके और वे आर्थिक संकट से उबर सकें।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी और वे स्वयं किसानों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे।

घनश्याम साहू कि खबर 24×7 एक्सप्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ से

GHANSHYAM SAHU
Latest posts by GHANSHYAM SAHU (see all)