खबर expres :- एनटीपीसी कोरबा के बाल भवन में बैच 2 चारपारा कोहडिया पेशेवर सिलाई, कटिंग और दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कौशल विकास की एक महत्वपूर्ण पहल की सफल समाप्ति का प्रतीक रहा। यह प्रशिक्षण एनटीपीसी कोरबा के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एवं सिद्धि विनायक कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार योग्य और उद्यमशीलता क्षमता से सशक्त बनाना था।
मैत्री महिला समिति (एमएमएस) और नैगम सामाजिक दायित्व इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रतीकात्मक वृक्षारोपण गतिविधि के साथ की गई, जो विकास और सततता की भावना को दर्शाता है।
समारोह में मैत्री महिला समिति, एनटीपीसी कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती रोली खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षुओं को उनकी अर्जित नई क्षमताओं का व्यावहारिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अपने प्रेरणादायक भाषण में उन्होंने आत्मनिर्भरता और सतत सीखने के महत्व पर बल दिया।
प्रशिक्षुओं ने अपने द्वारा तैयार की गई रचनाओं का प्रदर्शन किया और अपने अनुभव साझा करते हुए इस प्रशिक्षण में भाग लेने के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया।
उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए मैत्री महिला समिति ने सभी प्रशिक्षुओं को उपहार भेंट किए और उन्हें सम्मानित किया। साथ ही, कोर्स की सफलतापूर्वक पूर्णता पर प्रतिभागियों को अनुभव प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मैत्री महिला समिति के सदस्यों, नैगम सामाजिक दायित्व टीम के प्रतिनिधियों, सिद्धि विनायक अधिकारियों, प्रशिक्षक और प्रशिक्षुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह आयोजन प्रेरणादायक और यादगार बन गया।
यह पहल एनटीपीसी की सामुदायिक विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसे वह अपने प्रभावशाली नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों के माध्यम से निभा रहा है।
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
