
रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुरकुट नदी के किनारे एक महिला की सड़ी-गली लाश मिलने की खबर सामने आई। घटना 10 जनवरी की बताई जा रही है, जब बैहामुड़ा से बनखेता जाने वाले रास्ते में नदी किनारे अज्ञात महिला का शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शव को घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया। पुलिस जांच में मृत महिला की पहचान राम प्यारी सारथी, पिता धोबाई राम, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी पोरडा, थाना घरघोड़ा के रूप में की जा रही है।
शव की हालत से अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु करीब 4 से 5 दिन पूर्व हुई होगी। बताया जा रहा है कि शव पूरी तरह सड़-गल चुका है, वहीं महिला के दोनों हाथ बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवरों द्वारा शव को नुकसान पहुंचाया गया हो। फिलहाल घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और यह हत्या, आत्महत्या या कोई अन्य कारण इन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
सारंगढ़ से घनश्याम साहू की खबर
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
