Breaking
कलमी मोड़: जहाँ थमने का नाम नहीं ले रहे हादसे, PWD की लापरवाही से फिर टली बड़ी अनहोनी सीएम ने लॉन्च किया गौमाता पर बनी पहली फिल्म गोदान का  ट्रेलर,छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घ... Annual function वार्षिक दिवस समारोह 2025 se 26 new India public School Madhopali  sarangarh Chhattis... अरुण मालाकार बने किसानों की मज़बूत आवाज़…साय सरकार से समय सीमा बढ़ाने व सभी किसानों से धान खरीदी की ... भव्य कलश यात्रा के श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ SIP अबेक्स अर्थमेटिक जीनियस 2025 में सारंगढ़ के दिव्यांश व रुद्रांश का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्... ट्रैफिक मितानों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, हादसों में अब मौके पर ही मिलेगा फर्स्ट ऐड, पढ़े पूरी खब... केपी हायर सेकेंडरी स्कूल बांधपाली में धूमधाम से मनाया गया आनंद मेला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, नगरी विकासखंड में तीन फ़र्मो को किया गया सी... CG ब्रेकिंगः महासमुंद जिले में धान खरीदी में सख्ती, कलेक्टर के औचक निरीक्षण में दो अधिकारी निलंबित, ...

खबर 24×7 एक्सप्रेस सारंगढ़

किसानों के लिए बड़ा झटका या राहत? अब धान बेचने के लिए नहीं मिलेगा ऑनलाइन टोकन, साय सरकार का बड़ा फैसला—जानिए अब कहां से मिलेगी बिक्री की तारीख!

रायपुर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया को बंद कर दिया है। अब प्रदेश के किसान धान बिक्री के लिए ऑफलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे। सरकार के फैसले के अनुसार अब किसानों को धान बेचने के लिए सहकारी समिति केंद्रों से सीधे टोकन जारी किए जाएंगे। नए निर्णय के तहत किसान अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र या सहकारी समिति में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ टोकन प्राप्त कर सकेंगे।























किसानों के खाते में पहुंचे इतने करोड़ रुपए
बता दें कि प्रदेशभर में 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल निगरानी में, सुव्यवस्थित और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि धान खरीदी का लाभ केवल वास्तविक किसानों तक ही पहुंचे और बिचौलियों या फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश न रहे। अब तक प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों की मदद से प्रदेश के 16.95 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। सरकार ने समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत किसानों को अब तक 20 हजार 753 करोड़ रुपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया है।जिलेवार धान खरीदी (8 जनवरी तक)
महासमुंद 6,33,291 क्विंटल, बेमेतरा 5,33,482 क्विंटल, बलौदाबाजार-भाठापारा 5,15,071 क्विंटल, बालोद 4,99,074 क्विंटल, रायपुर 4,66,249 क्विंटल, धमतरी 4,43,308 क्विंटल, राजनांदगांव 4,42,473 क्विंटल, बिलासपुर 4,21,142 क्विंटल, जांजगीर-चांपा 4,18,429 क्विंटल, कवर्धा 4,12,003 क्विंटल, दुर्ग 3,60,605 क्विंटल, गरियाबंद 3,60,612 क्विंटल, मुंगेली 3,58,072 क्विंटल, रायगढ़ 3,42,528 क्विंटल, कांकेर 3,25,960 क्विंटल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 3,14,758 क्विंटल। इसी तरह बस्तर 1,79,964 क्विंटल, बीजापुर 59,583 क्विंटल, दंतेवाड़ा 10,238 क्विंटल, कोंडागांव 1,97,106 क्विंटल, नारायणपुर 24,022 क्विंटल, सुकमा 47,617 क्विंटल, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही 87,870 क्विंटल, कोरबा 1,56,983 क्विंटल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 2,77,071 क्विंटल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 1,41,353 क्विंटल, बलरामपुर 1,57,708 क्विंटल, जशपुर 1,68,264 क्विंटल, कोरिया 76,648 क्विंटल, सरगुजा 2,02,951 क्विंटल, सूरजपुर 2,29,359 क्विंटल, सक्ती 2,70,468 क्विंटल और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 56,855 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।

घनश्याम साहू कि खबर सारंगढ़ से