
धमतरी, 15 जनवरी 2026। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप जिले में अवैध धान के भंडारण, खरीदी एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चारों विकासखंडों में तीन फर्मों का सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई अभियान सतत रूप से जारी है। इसी क्रम में नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम घुटकेल तथा बोरई विकासखंड–नगरी क्षेत्र में संचालित फर्मों की संयुक्त टीम द्वारा गहन जांच की गई।
जांच के दौरान शिवम् ट्रेडर्स (संचालक– संतोष खंडेलवाल), सीताराम साहू ट्रेडर्स (संचालक– सीताराम साहू) एवं रोशन ट्रेडर्स (संचालक–पदम भंसाली) में धान के संधारण एवं अभिलेख संधारण से संबंधित गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। अनियमितताओं को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी के आदेश के परिपालन में संबंधित अधिकारियों द्वारा तीनों फर्मों को तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा समस्त प्रक्रिया विधि-सम्मत रूप से संपन्न की गई। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जांच में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में आगे विस्तृत जांच कर नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि अवैध धान से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी निरीक्षण एवं कार्रवाई अभियान निरंतर जारी रहेगा।
घनश्याम साहू कि खबर सारंगढ़ से
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
