खबर 24×7 एक्सप्रेस
12 जनवरी 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा और अंबिकापुर के साथ-साथ कई ऐसे जिले हैं जहां तापमान काफी कम है। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग के कुछ जिलों और रायपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभवना जताई है।
प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजधानी रायपुर में सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ कोहरा छाए रहेगा। रायपुर के साथ-साथ नवा रायपुर में भी कोहरा छा रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।
अंबिकापुर में दर्ज किया सबसे कम तापमान
इस बार छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। न्यायधानी बिलासपुर में पिछले 24 घंटो में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है।
मौसम विभाग ने लोगों की दी सलाह
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, सुबह और शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
घनश्याम साहू की खबर सारंगढ़ से
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
