14जनवरी 2026

रायगढ़–खरसिया। रायगढ़ जिले में एक किसान अपनी पत्नी के साथ बैंक से 1 लाख रुपए निकालकर घर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर उनके पास रखे नोटों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी गौहापाली रोड निवासी संतराम राठिया (66) खेती-किसानी का काम करता है। पत्नी सादमति राठिया के साथ उसका खरसिया इंडियन ओवरसिज बैंक में खाता है। जहां समय-समय पर लेन-देन करते रहते हैं।सोमवार को संतराम और उसकी पत्नी सादमति ने बैंक से एक लाख रुपए निकाले। इसके बाद कैश रकम, पासबुक और धान बिक्री करने टोकन को एक थैला में रखकर बाइक की हैंडल में टांग दिया। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मुरली गार्डन के पास जब उन्होंने अपनी बाइक को धीरे किया, तो उसी समय दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और पति-पत्नी को पीछे से धक्का दे दिया। इससे दोनों बाइक समेत गिर गए।बाइक में रखे थैला को युवकों ने छिनकर बाइक से रानीसागर की ओर तेज रफ्तार में भाग गए। संतराम और सादमति का बाइक से गिरने पर उनके पैर और हाथ में चोट आई है। इस दौरान उन्होंने आवाज भी लगाई, लेकिन दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के पीड़ित किसान खरसिया चौकी पहुंचा। जहां उसने पूरे मामले की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 304-BNS के तहत अपराध दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
घनश्याम साहू कि खबर 24×7 एक्सप्रेस सारंगढ़ से
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
