Breaking
माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।

---"> कोशिर छोटे  में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई —  👇

-- घनश्याम साहू khabr 24X7 express...
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा ग्राम छोटे लेंधरा का औचक निरीक्षण देश के 20 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का फ्... ट्रैफिक जांच जारी, 21 प्रकरण में 15 हजार की चालानी कार्यवाही सारंगढ़ में कुदरत का कहर” झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले..मौसम हुआ सुहाना पर किसानों के माथे पर खिंची च... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पत्रकारों को बड़ी सौगात, पत्रकार भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत खराब सड़कों से मिलेगी राहत! सिघनपुर–नौरंगपुर मार्ग होगा पक्का, ग्रामीणों की मांग पर लगी मुहर,,,करोडो... 26 फरवरी 2026 के रात को ग्राम परसाडीह में फिर किया गया बच्चा चोरी का प्रयास ,मां के देखते ही चीख पुक...

रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव : अब पहले दिन सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स को मिलेगी पूरी-दिन की बुकिंग सुविधा

           खबर 24×7 एक्सप्रेस 12जनवरी

डेस्क। अगर आप ट्रेन टिकट बुक करते वक्त हर बार वेटिंग लिस्ट से परेशान हो जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। भारतीय रेलवे ने आज यानी 12 जनवरी 2026 से ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में एक बड़ा बदलाव लागू कर दिया है, जिसका सीधा फायदा आम यात्रियों को मिलेगा और दलालों व फर्जी आईडी से टिकट हथियाने वालों पर लगाम लगेगी। अब रिजर्वेशन सिस्टम पहले से ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित हो गया है।आज से क्या बदल गया?
भारतीय रेलवे और IRCTC के मुताबिक, अब एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन केवल आधार से वेरिफाइड IRCTC यूजर्स ही जनरल रिजर्व टिकट बुक कर सकेंगे। यानी जिस दिन बुकिंग विंडो खुलती है, उस पूरे दिन (रात 12 बजे तक) आधार-ऑथेंटिकेटेड यूजर्स को टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी। अब तक 11 जनवरी तक यह सुविधा सीमित समय के लिए थी। पहले आधार-वेरिफाइड यूजर्स केवल सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही टिकट बुक कर पाते थे। लेकिन 12 जनवरी से इस दायरे को बढ़ाकर पूरे दिन कर दिया गया है।पहले कैसे बदलता रहा नियम?
रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से इस व्यवस्था को लागू किया है। पहले सिर्फ बुकिंग खुलने के पहले 15 मिनट आधार-वेरिफिकेशन अनिवार्य था। बाद में इसे सुबह 8 से 10 बजे तक बढ़ाया गया। फिर 29 दिसंबर 2025 को इसे 12 बजे तक किया गया और 5 जनवरी 2026 को समय बढ़ाकर शाम 4 बजे तक कर दिया गया। अब 12 जनवरी से यह सुविधा पूरे दिन लागू कर दी गई है।आम यात्रियों को क्या फायदा?
इस नए बदलाव से आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद ज्यादा होगी। वजह यह है कि अब फर्जी अकाउंट, बॉट्स और दलालों के जरिए टिकट बुक करना मुश्किल हो जाएगा। रेलवे के मुताबिक, हाल ही में करीब 5.73 करोड़ ऐसे IRCTC अकाउंट बंद या सस्पेंड किए गए हैं, जो संदिग्ध या लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं थे। इससे टिकट बुकिंग सिस्टम पर बेवजह का दबाव कम होगा और असल यात्रियों को पहले टिकट मिलने का फायदा मिलेगा।

PRS काउंटर पर कोई बदलाव नहीं
ध्यान देने वाली बात यह है कि कंप्यूटराइज्ड  PRS काउंटर से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नया नियम सिर्फ ऑनलाइन और ऐप से टिकट बुक करने वालों पर लागू होगा।

रेलवे का मकसद क्या है?
रेल मंत्रालय का कहना है कि आधार वेरिफिकेशन और एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा है ताकि दलालों की छुट्टी हो, टिकटों की कालाबाजारी रुके और रिजर्वेशन सिस्टम का फायदा सही यात्रियों तक पहुंचे।

घनश्याम साहू कि खबर सारंगढ़

GHANSHYAM SAHU
Latest posts by GHANSHYAM SAHU (see all)