खबर 24×7 एक्सप्रेस
12 जनवरी 2026

आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ शासन ने अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में हुए ₹9.91 करोड़ के गबन मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए शासन ने इस मामले की सूक्ष्म जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय विशेष जाँच दल भी गठित किया है।
विशेष जाँच दल का गठन और सदस्य
पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 20 नवंबर 2025 को विशेष जाँच दल का गठन किया गया है, जिसमें मंजू महेन्द्र पांडे, उप आयुक्त सहकारिता, जिला जांजगीर-चांपा, व्यासनारायण साहू सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला रायगढ़, मेसर्स पीयूष पी. जैन एंड एसोसिएट्स: चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म भिलाई सदस्य के रुप में शामिल है।
जाँच, एफआईआर और मुख्य दोषी
तत्कालीन शाखा प्रबंधक डी आर वाघमारे सहित 8 अधिकारी, कर्मचारी और आउटसोर्सिंग स्टाफ को नामजद किया गया है। आरोपियों ने 887 किसानों के केसीसी खातों में हेरफेर कर ₹9,91,20,877.69 का गबन किया, जिसका थाना बरमकेला में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। शासन का संकल्प
यह विशेष दल 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा ताकि गबन की गई राशि की वसूली सुनिश्चित की जा सके। शासन किसानों के हितों की रक्षा और दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है l
घनश्याम साहू कि खबर सारंगढ़ से
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
