
Menu खबर 24×7 एक्सप्रेस
Search for
Home/राज्य/छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ – बिलाईगढ़
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने 2 केंद्रों में एसआईआर के दावा आपत्ति सुनवाई का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने मतदाताओं को दस्तावेजों के बारे में समझाकर समस्याओं का किया समाधान
सारंगढ़ बिलाईगढ़,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के क्लस्टर केंद्र ग्राम पंचायत छिंद और नगरपालिका परिषद कार्यालय सारंगढ़ में जाकर वहां मतदाताओं के द्वारा किये जा रहे दावा आपत्ति सुनवाई कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने मतदाताओं से चर्चा कर दस्तावेजों के बारे में समझाकर उनके समस्याओं का समाधान किया। कलेक्टर ने दोनों स्थानों में प्रभारी अधिकारी एसडीएम वर्षा बंसल और सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र को कहा कि लोगों को भलीभांति समझाने वाला कोई कर्मचारी की ड्यूटी लगाए, मुख्य रूप से लोगों के प्रश्नों के जवाब दे साथ ही आवश्यक मतदाता परिचय पत्र सहित अन्य दस्तावेजों के बारे में जानकारी दे सके। राज्य में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला 13वे स्थान पर है, जहां 15 हजार 413 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर : स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य के दावा आपत्ति अवधि जो 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक चल रहा है। इसमें पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नाम कटाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो युवा वोटर 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक हो जाएंगे, उन्हें फार्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य युवा वोटरों के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए पूरे जिले में विशेष शिविर लगाए गए हैं। सारंगढ़ से घनश्याम साहू की खबर
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
