खबर Express – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की 1912 टेलीफोन शिकायत प्रणाली की सेवाएं कल 17 जून को चार घंटे के लिये आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान कालिंग सुविधा में वृद्धि करने सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा।
प्रदेश के 65 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को त्वरित शिकायत निवारण सिस्टम के तहत 1912 कालिंग सुविधा दी गई है। जिसमें उपभोक्ता कॉल करके शिकायत दर्ज कराते हैं। इसकी सुविधाओं में वृद्धि के लिये कल 17 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान कंप्यूटर आधारित दर्ज होने वाली शिकायत रिकार्ड हो सकेगी, केवल चार घंटे तक फोन पर 1912 के प्रतिनिधि से बात नहीं होगी। बाकी सभी 1 से 6 नंबर दबाकर दर्ज कराने वाली उपभोक्ता सेवाएं एवं शिकायत 1912 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं।
उपभोक्ता सेवाओं में सुधार एवं सेवाओं में निरंतरता बनाए रखने के लिए सिस्टम अपग्रेडेशन सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहेगी, जिसमें केवल उपभोक्ता के कॉल सेंटर प्रतिनिधि से बातचीत नहीं हो पाएगी।1912 में उपभोक्ता आईवीआरएस में उपलब्ध सुविधाओं, मोर बिजली ऐप, एवं अन्य माध्यम से उपभोक्ता सेवाओं की सुविधा यथावत जारी रहेगी।
- माधोपाली पुल हादसा: 60 घंटे बाद कार सहित दंपति के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल - July 29, 2026
- घनश्याम साहू खबर 247 एक्सप्रेस सारंगढ़26 जुलाई 2026 - July 26, 2026
- कोशिर छोटे में धूमधाम से रथ यात्रा मनाई गई — 👇
— घनश्याम साहू khabr 24X7 express
*कोशिर छोटे में धूमधाम से मनाई गई रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र*
*Kosir,chhote Chhattisgarh*
कोशिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया था।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रास्ते भर भक्तों ने “जय जगन्नाथ” के जयकारे लगाए और फूल बरसाए।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।
— - July 16, 2026
